फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी के यहां से पकड़ी पांच लाख की बिजली चोरी

Thu, 16 Jul 2020 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
संविदाकर्मी ने की बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के संजयनगर सेक्टर-23 के गुलधर में बिजली चोरी में विद्युत निगम का संविदाकर्मी पकड़ा गया है। मेरठ से विजिलेंस की टीम ने की मुनेश पाल नाम के संविदाकर्मी के यहां गुरुवार को रेड की। मेरठ से आए अधिशासी अभियंता रेड धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मनः के घर आठ किलोवाट का कनेक्शन मिला है, जिससे एसी, हीटर सहित कई उपकरण चलते थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुनेश अधिशासी अभियंता एके वर्मा का ड्राइवर है। रेड के दौरान घर में दो एसी, हीटर अन्य उपकरण चलते मिले। रेड के लिए आए अधिकारियों का कहना है कि करीब पांच लाख रुपए की बिजली चोरी की गई है। अधिशासी अभियंता रेड धीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल की फर्जी  नेम प्लेट लगाकर चोरी की जा रही थी। संविदा कर्मी के पास विभाग का सीयूजी नंबर भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें