गाजियाबाद के संजयनगर सेक्टर-23 के गुलधर में बिजली चोरी में विद्युत निगम का संविदाकर्मी पकड़ा गया है। मेरठ से विजिलेंस की टीम ने की मुनेश पाल नाम के संविदाकर्मी के यहां गुरुवार को रेड की। मेरठ से आए अधिशासी अभियंता रेड धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मनः के घर आठ किलोवाट का कनेक्शन मिला है, जिससे एसी, हीटर सहित कई उपकरण चलते थे।
बताया जा रहा है कि मुनेश अधिशासी अभियंता एके वर्मा का ड्राइवर है। रेड के दौरान घर में दो एसी, हीटर अन्य उपकरण चलते मिले। रेड के लिए आए अधिकारियों का कहना है कि करीब पांच लाख रुपए की बिजली चोरी की गई है। अधिशासी अभियंता रेड धीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल की फर्जी नेम प्लेट लगाकर चोरी की जा रही थी। संविदा कर्मी के पास विभाग का सीयूजी नंबर भी मिला है।