नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला समेत पांच तस्करों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे हेरोइन, एमडीएमए और हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नाइजीरिया निवासी आर्ची मरीना, पश्चिम बंगाल के हावड़ा के संदीप सिंह, आदर्श नगर के जोइनल, आजादपुर के नाहिम और जहांगीरपुरी की मरजीना उर्फ रुकसाना शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। नाइजीरियाई महिला लंबे समय से सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी कर रही थी, उससे करीब एक करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है।
अन्य आरोपियों से 10 किलो गांजा, 396 ग्राम हेरोइन, 9 ग्राम एमडीएमए, 13 मोबाइल, दो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटे, ड्रग पैकिंग सामग्री और 28,800 रुपये बरामद किए। सभी आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में शामिल रहे हैं। ब्यूरो