फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हादसे में 3 मासूम समेत 5 की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर लगाया जाम

Fri, 16 Mar 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़ीखेड़ा गांव के नजदीक बुधवार रात एनएच-91 पर ढाबे के सामने बिना इंडीकेटर के खड़े ट्रक से वैगनआर कार जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार को दादरी के गांव बढ़पुरा निवासी मनवीर (38) गाजियाबाद के भोआपुर गांव में समारोह में शामिल होने के लिए कार से परिवार के साथ गए थे। रात करीब एक बजे लौटते समय कार में मनवीर के साथ बेटा अर्जुन (12), बेटी खुशी (6) व पत्नी संजू, भाई सतवीर की पत्नी नीतू (26), बेटी निशा (8), बेटा प्रशांत (4), बेटी कशिश (5) व बेटा दीपांशु (2) और चचेरे भाई कर्मवीर की बेटी अंजली (14) सवार थे।

जब वह कूड़ीखेड़ा मोड़ के नजदीक पहुंचे तो कार एनएच-91 पर ढाबे के सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। कार जोरदार आवाज के साथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में मनवीर, नीतू, निशा, अर्जुन व खुशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को आर्थिक मदद देने की मांग

दादरी में हादसे में पांच लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने के मामले में नाराज ग्रामीणों ने बढ़पुरा गांव के सामने जीटी रोड पर जाम लगाकर आधे घंटे तक यातायात बाधित रखा। ग्रामीण परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग कर रहे थे।

बृहस्पतिवार को हादसे के चलते बढ़पुरा गांव के पांच लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की आसपास के गांवों में भी तुरंत फैल गई। लोग बढ़पुरा परिवार के लोगों से मिलने पहुंचे। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बढ़पुरा गांव के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी लाइन लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम के चलते धूममानिकपुर और आरबी नार्थलैंड कॉलेज के पास से वाहनों को दादरी बाईपास से डायवर्ट किया गया।

ग्रामीण परिवार को सहायता राशि ओर घायलों का इलाज कराने की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटा जाम लगने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।

गांव में छाया मातम 
एक परिवार के पांच लोगों की मौत होने पर गांव में मातम है। घटना की जानकारी होने पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार समेत राजनीतिक व समाज के लोगों ने परिवार के गांव के लोगों को ढांढस बंधाया। ग्रामीण महिला-पुरुष सभी की आंखें नम थीं।

विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रामीणों को सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, अन्य सहयोग भी कराने को ग्रामीण व परिजन से वादा किया। तहसीलदार पीएल मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा, लब्बू शर्मा, ईश्वर भाटी, बलराज भाटी समेत क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक लोग गांव में परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें