फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: जामिया में आज से पांच दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर, पंजीकरण कराना होगा जरूरी

Tue, 02 Aug 2022 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर का उद्घाटन जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर करेंगी। निशुल्क टीकाकरण के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। पंजीकरण के लिए आवेदन विंडो खोल दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिलिया इस्लामिया आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिये पांच दिन का कोविड टीकाकरण शिविर लगाने जा रहा है। विश्वविद्यालय मिशन मोड के तहत कैंपस स्थित डॉ. एमए अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में दो से छह अगस्त तक 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन


निशुल्क टीकाकरण के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। पंजीकरण के लिए आवेदन विंडो खोल दी गई है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर का उद्घाटन जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर करेंगी। इसके अलावा कुछ नई सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगी। इसमें विश्वविद्यालय ने जीएनसीटी दिल्ली के सहयोग से एक नियमित टीकाकरण केंद्र भी शुरू किया है, जहां केंद्र सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अनुसार हर बृहस्पिवार को छोटे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

कुलपति, मैक्स हेल्थ केयर के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफ मुस्तकीम के सहयोग से एक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, मुफ्त कार्डियोलॉजी ओपीडी और अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में एक मुफ्त ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी का भी उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा अंसारी स्वास्थ्य केंद्र आठ से 10 अगस्त तक फिजियोथेरेपी छात्रों के लिए तीन दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें