फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, गोली चली, आरोपी की तलाश में पुलिस

Tue, 02 Aug 2022 10:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह आजाद चौक से स्कूटी पर घर जा रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर बैठी एक महिला उसको गाली देने लगी। विरोध करने पर तीन चार लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और उसपर गोली चला दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला के जहांगीपुरी इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने स्कूटी चलाने वाले युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब 11.48 बजे पुलिस को जहांगीरपुरी डीडीए मार्केट के पास दो पक्षों के बीच झगड़े में गोली चलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। शिकायतकर्ता जहांगीरपुरी एच ब्लॉक निवासी मोहम्मद अमीन ने पुलिस को बताया कि वह आजाद चौक से स्कूटी पर घर जा रहा था। सर्विस रोड पर बैठी फरीदा नाम की महिला उसको गाली देने लगी। जब उसने विरोध किया तो तीन चार लड़के महिला की ओर से वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। 

वह स्कूटी लेकर वहां से भागने लगा तो एक युवक ने पिस्टल से उसपर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। मौके पर जांच पड़ताल करने के दौरान पुलिस को एक खोखा मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान फरीदा ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अमीन खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रहा था। उसने उसे ठीक से स्कूटी चलाने की नसीहत दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गोली चलाने वाले बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें