फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल खोलने के नाम पर वेदाचार्य से पांच करोड़ ठगे, दूरदर्शन का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने चैनल खोलने के नाम कर 5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दूरदर्शन के जोधपुर केंद्र के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार झा को गिरफ्तार किया है। उसने एक वेदाचार्य से पैसे लेने के बाद चैनल अपनी पत्नी के नाम से खरीद लिया था। पुलिस उसकी पत्नी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि सुनील भारतीय इंजीनियरिंग सेवा का पूर्व अधिकारी है। वेदाचार्य, कथा वाचक और अपने आयुर्वेद उत्पादों का प्रचार करने वाले पंडित लक्ष्मण दास भारद्वाज ने वर्ष 2018 में शाखा में ठगी की शिकायत की थी। 

शिकायत में उन्होंने बताया कि वे सुनील के संपर्क में आए थे। सुनील ने खुद को कात्यायनी भक्ति चैनल का प्रमुख बताया। साथ ही, पहले दूरदर्शन में काम करने की बात कही। उसने भक्ति चैनल के जरिए वेदाचार्य के कार्यक्रम को प्रसारित कराया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। सुनील ने अपनी पत्नी बिंदु झा को उनसे टीवी चैनल की तकनीकी विशेषज्ञ बताकर मिलवाया। सुनील ने वेदाचार्य को एक्सप्रेस ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड खरीदकर अपना चैनल स्थानीय करने का प्रस्ताव दिया। 

उसने इसके एवज में वेदाचार्य से पांच करोड़ रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि सुनील ने उस चैनल को अपनी पत्नी और विनीत वशिष्ठ के नाम से लिया है। शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने 3 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सुनील दूरदर्शन के जोधपुर केंद्र में उपनिदेशक था और स्टोर से सामान की हेराफेरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें