फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के पांच प्रत्याशी हैं ‘बुलेट राजा’

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जनसेवक (एमएलए) बनने की तैयारी कर रहे कई प्रत्याशी हथियार प्रेमी भी हैं। जिले में पांच प्रत्याशी रिवॉल्वर, राइफल यहां तक कि कारबाइन के भी मालिक हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि जिन प्रत्याशियों के पास हथियार हैं उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक या दीवानी मामला दर्ज नहीं है। लेकिन कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके पास लाइसेंसी हथियार तो नहीं हैं, लेकिन उनके खिलाफ हथियारबंद होकर बलवा करने, जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं। पेश है ‘बुलेट राजा’ प्रत्याशियों के हथियार प्रेम पर रिपोर्ट।

फरीदाबाद विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी विपुल गोयल के पास एक पिस्टल है। हालांकि उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, यहां से बसपा प्रत्याशी के पास कोई हथियार नहीं है ,लेकिन उनके खिलाफ अदालत में घातक हथियारों से लैस होकर बलवा करने का मुकदमा चल रहा है। उनके खिलाफ जनवरी 2010 में मुजेसर थाने में बलवा, जान से मारने की धमकी, मारपीट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कईयों ने तो रखा है बस द‌िखाने को

बल्लभगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला 32 बोर रिवॉल्वर के मालिक हैं। हालांकि उनके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला नहीं है। वहीं, यहां भाजपा के भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र के खिलाफ जून 2009 में पंचकूला और अंबाला जिलों में केस दर्ज हैं।

बसपा के धीरेंद्र सिंह तो दहेज उत्पीड़न के मामले में अदालत के चक्कर लगा रहे हैं। उनके खिलाफ 2004 में दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दहेज उत्पीड़न और हथियारबंद होकर लूट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

बड़खल से कांग्रेस प्रत्याशी महिंदर प्रताप सिंह एक वेबले रिवॉल्वर और एक कारबाइन के मालिक हैं। इन हथियारों को उन्होंने शायद ही कभी प्रयोग किया हो। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जबकि, हजकां प्रत्याशी मनोहर लाल गेरा सरकारी कर्मचारी को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी हैं। उनके खिलाफ 2012 में कोतवाली फरीदाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पृथला से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर तेवतिया एक रिवॉल्वर और राइफल के मालिक हैं। यह दोनों हथियार अभी तक सिर्फ दिखाने के ही काम आए हैं। उनके खिलाफ भी कोई केस दर्ज नहीं है। तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर रिवॉल्वर के मालिक हैं, लेकिन किसी आपराधिक घटना या फिर बचाव में भी उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें