फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुराने सिक्के और नोट का लालच देकर ठगी, पांच धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठगी का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पहले मामले में इमरान को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के महंगे दामों पर खरीदने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। दूसरे मामले में शहबाज को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से साइबर फ्रॉड करता था। तीसरे मामले में रिहान और मोनिश को गिरफ्तार किया गया। दोनों पुराने सिक्के और करेंसी नोट ऊंचे दामों पर खरीदने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। एक अन्य मामले में इन्हीं दोनों आरोपियों पर ऑनलाइन जुआ खिलाने का लालच देकर साइबर ठगी करने का आरोप है। वहीं, एक अन्य मामले में इखलास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वह साइबर ठगों को अपराध के लिए फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीमों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही या गलत डील सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें