फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडीशन फिट होने पर ही चल सकेंगे पुराने वाहन

Wed, 18 Mar 2015 09:16 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में अब 15 साल पुराने फिट कंडीशन वाले वाहन ही चल सकेंगे। खटारा हालत वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। फिट वाहन भी दिल्ली व आसपास के प्रदेशों में नहीं जा सकेंगे। परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने सभी घरेलू वाहनों की आरसी सस्पेंड कर दी है।
विज्ञापन


अब इनको नए सिरे से आरसी लेकर ही चलने की अनुमति मिल सकेगी। 15 साल पुराने सभी घरेलू वाहनों की फिटनेस कराई जाएगी। इसकी चपेट में मंडल के करीब पांच लाख वाहन आ गए हैं। गाजियाबाद के 85 हजार, बुलंदशहर के सवा लाख और हापुड़ के 30 हजार वाहन नए आदेश की चपेट में हैं।

ग्रीन ट्रिब्युनल ने एनसीआर में 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाई थी। यूपी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने फिलहाल एनसीआर में पुराने वाहनों के संचालन का निर्णय लिया है। एनजीटी के आदेशों को अब नए तरीकेसे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसकेसाथ ही नए आदेश केवल एनसीआर पर लागू होने की बजाय पूरे प्रदेश में प्रभावी होंगे।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के 13 मार्च के आदेश बुधवार को सभी आरटीओ को मिल गए। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेशानुसार अब केवल वहीं पुराने वाहन चलेंगे, जिनकी कंडीशन अच्छी होगी।

पुराने वाहन मालिकों को अपने वाहनों को आरटीओ/एआरटीओ ऑफिसों में फिटनेस करानी होगी। यदि पुराना वाहन सही कंडीशन में है तो उसको फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इसके बाद पुराने जमा टैक्स का 10 फीसदी टैक्स लेकर पांच साल के लिए दूसरी आरसी जारी कर दी जाएगी। 20 साल पुराने वाहनों का संचालन किसी हालात में नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें