फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहा मार्च का पहला सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 265 और नोएडा का 272 किया गया दर्ज
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। शनिवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में 265 रहा। साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस बार मार्च का पहला सप्ताह अधिक प्रदूषित रहा। ज्यादातर समय ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। ग्रेटर नोएडा से ज्यादा ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई रेड जोन में रहा है। ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई 331 और नोएडा का 272 दर्ज किया गया।
विज्ञापन



गर्मी शुरू होने के साथ ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण कम हुआ है। पिछले एक माह से एक्यूआई ऑरेंज और येलो जोन में है। मार्च में भी ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 से नीचे रह रहा है। हालांकि, पिछले साल मार्च के पहले सप्ताह के सात दिनों में से किसी भी दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन में नहीं था। सात में से एक दिन यह ग्रीन जोन और 6 दिन येलो जोन में था। इस बार मार्च के पहले सात दिनों में से 5 दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन और दो दिन येलो जोन में रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें