फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन जाएगी दमोह

Tue, 12 May 2020 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

- दूसरी ट्रेन दोपहर बाद तीन बजे जाएगी ग्वालियर
विज्ञापन
faridabad train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण जिले में फंसे प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि आज से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। फरीदाबाद से मंगलवार को दो ट्रेनें संचालित की जा रही है। पहली ट्रेन सुबह नौ बजे दमोह के लिए व दूसरी ट्रेन दोपहर बाद तीन बजे ग्वालियर के लिए रवाना की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि फरीदाबाद से दमोह के लिए चलने वाली पहली ही ट्रेन सभी यात्रियों के समय से नहीं पहुंच पाने के लिए लेट हो गई है। पौने दस बजे तक ट्रेन ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर खड़ी थी।

बता दें कि अपने घर जाने के लिए फरीदाबाद में भी हजारों की संख्या में प्रवासियों ने उपायुक्त कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया है। इन प्रवासियों को लेकर आज पहली ट्रेन दमोह के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का समय सुबह नौ बजे ओल्ड फरीदाबाद से तय किया गया था। हालांकि सभी यात्रियों न पहुंच पाने के कारण ट्रेन लेट हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों के आ जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

रेल व जिला प्रशासन प्रवासियों को ट्रेन में भेजने से पहले उनकी स्क्रीनिंग कर रहा है। हाइवे की तरफ एक ग्राउंड पर सभी यात्रियों को तय दूरी पर सुबह से  बैठा रखा है।

दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए स्टेशन परिसर में प्रवेश गेट, फुट ओवर ब्रिज व प्लेटफार्म पर भी खड़े होने के लिए नियत दूरी पर गोल निशान लगाए गए हैं। यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ, लोकल पुलिस समेत रेल व जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें