फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही चोरी में पकड़ा गया चोर: इस लत को पूरा करने के लिए चुना गलत रास्ता, वारदात के 10 घंटे बाद हुआ गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 06:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केशवपुरम पुलिस ने नशे की लत के लिए सेंधमारी करने वाले मोहम्मद सैयद को दस घंटे में पकड़ा। उसके पास से मोबाइल, 55 हजार रुपये और आठ मूर्तियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के केशवपुरम थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए सेंधमारी करने वाले युवक को वारदात के दस घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 23 साल के मोहम्मद सैयद के रूप में हुई है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी और उसने पहली बार सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, आठ कांस्य मूर्तियों के साथ एक काला बैग बरामद किया है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 मई को केशवपुरम थाना पुलिस को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से एक मोबाइल फोन और 55 हजार रुपये की चोरी हुई है। साथ ही पुलिस को पड़ोस के घर से आठ छोटी पीतल की मूर्तियां भी चोरी होने की शिकायत मिली। पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज कर लिए। थाना प्रभारी राजीव मलिक के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान स्थानीय खुफिया जानकारी के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। 
विज्ञापन

फुटेज के जरिए पुलिस ने केशवपुरम सी चार के झुग्गी में रहने वाले मोहम्मद सैयद की पहचान की, जो नशे का आदी है। पुलिस ने उसे वारदात के दस घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने पहली बार वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें