बिगबॉस के घर में एक बार फिर स्वामी ओम ने खलबली मचा दी। शुरू से ही घर में विवादित रहे स्वामी को उनकी हरकतों के चलते घर से बाहर तो कर दिया गया लेकिन उन्होंने अपने घर के इस सफर को मीडिया में फेम पाने के लिए जमकर भुनाया और आखिर में वह फिनाले में बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंच गया और जमकर हंगामा मचाया।
हालांकि वह कुछ ज्यादा ही बवाल मचाते इससे पहले उसे हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली लेकिन सोशल मीडिया पर आईं कुछ पोस्ट के जरिये ये सूचना मिल रही थी कि स्वामी ओम को हिरासत में ले लिया गया था।
स्वामी ओम समर्थकों के साथ फिनाले में खलल डालने के लिए लोनावाला स्थित 'बिग बॉस' के घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह पूरी तैयारी के साथ शो बिगाड़ने पहुंचे थे। वहां जमकर बवाल किया।
पुलिस ने स्वामी ओम को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने सिर्फ उन्हें शो में खलल डालने से रोका था इसके चलते पुलिस ने फिनाले के शूट के बाद स्वामी ओम को छोड़ दिया।
फिनाले से पहले ही खबरें थी सलमान से विवाद और साथियों से की उनकी हरकतों के चलते स्वामी ओम को नहीं बुलाया जायेगा।
जब यह बात स्वामी ओम को पता चली तो उन्होंने कहा था, "यदि मुझे नहीं बुलाया तो मैं फिनाले होने नहीं दूंगा। किसी को प्राइज मनी देने नहीं दूंगा। मैं स्टेज पर आग लगाऊंगा, घर में आग लगाऊंगा और उन लड़के-लड़कियों (बिग बॉस के बचे हुए कंटेस्टेंट) को किडनैप कर, उनसे सच्चाई उगलवाऊंगा।"
स्वामी ओम ने कहा कि मुझे सिर्फ इसलिए नहीं बुलाया जा रहा है क्योंकि मैं किसी से डरता नहीं हूं उनके मुताबिक " मैंने सलमान खान की पूरी दबंगई निकाल दी है। थप्पड़ मारने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि 'बिग बॉस' के पूरे इतिहास में पहली बार वो मुझसे मिलने घर आए थे।"
बवाल के बाद खुद 'बिग बॉस' ने स्वामी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जब बिग बॉस ने स्वामी को बाहर जाने का आदेश दिया तो उन्होंने घर छोड़ने से इनकार कर दिया। बार-बार बुलाने पर भी स्वामी बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद घर के अंदर सिक्युरिटी गार्ड्स को भेजकर उन्हें बाहर निकला गया।