फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट 18 को होगी जारी, दाखिले के लिए मिलेंगे तीन दिन

Tue, 11 Oct 2022 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 विश्वविद्यालय ने स्नात्तक कोर्सेज केदाखिले के लिए मेरिट सूची व स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकेतहत कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी जबकि एक स्पॉट राउंड के लिए सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
du admission - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले का तीसरा चरण (मेरिट व सीट आवंटन) 18 अक्तूबर (मंगलवार) से शुरु होने जा रहा है। दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट इसी दिन शाम पांच बजे जारी की जाएगी। मेरिट केआधार पर छात्र को सीट का आवंटन किया जाएगा। छात्र को इस सीट को स्वीकार करने के लिए 19 अक्तूबर सुबह 10 बजे से 21 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक का समय मिलेगा। 19 से 22 अक्तूबर तक कॉलेज छात्र के ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन कर दाखिले को स्वीकृति देंगे। दाखिला स्वीकृत हो जाने केबाद छात्र 24 अक्तूबर शाम चार बजकर 49 मिनट तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नात्तक कोर्सेज केदाखिले के लिए मेरिट सूची व स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकेतहत कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी जबकि एक स्पॉट राउंड के लिए सूची जारी की जाएगी। दाखिले के लिए छात्र को तीन दिन मिलेंगे। यदि सीटें खाली रहेंगी तो और स्पॉट राउंड भी आयोजित किए जा सकते हैं।

मेरिट सूची का शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्तूबर
सीट स्वीकार करने के लिए दिन 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर
कॉलेज सत्यापन व दाखिला मंजूर 19 अक्तूबर से 22 अक्तूबर
ऑनलाइन फीस भुगतान 24 अक्तूबर शाम 4.59 मिनट
खाली सीटों की जानकारी 25 अक्तूबर शाम पांच बजे
वरीयताओं को व्यवस्थित करना 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर
दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्तूबर शाम पांच बजे
सीट स्वीकार करने के लिए दिन 31 अक्तूबर से 01 नवंबर
कॉलेज सत्यापन व दाखिला मंजूर 31 अक्तूबर से 02 नवंबर
ऑनलाइन फीस भुगतान 03 नवंबर शाम 4.59 मिनट
खाली सीटों की जानकारी  04 नवंबर शाम पांच बजे
वरीयताओं को व्यवस्थित करना 05 नवंबर से 07 नवंबर
विज्ञापन


मिड एंट्री की सुविधा
तीसरी मेरिट लिस्ट 10 नंवबर शाम पांच बजे
सीट स्वीकार करने के लिए दिन 11 नवंबर से 13 नवंबर
कॉलेज सत्यापन व दाखिला मंजूर 11 नवंबर से 14 नवंबर
ऑनलाइन फीस भुगतान 15 नवंबर शाम 4.59 मिनट
पहला स्पॉट राउंड  17 नवंबर
स्पॉट राउंड के लिए आवेदन 18 नवंबर से 19 नवंबर
पहली स्पॉट राउंड सूची 22 नवंबर शाम पांच बजे
सीट स्वीकार करना 23 नवंबर से 24 नवंबर
कॉलेज सत्यापन व दाखिला मंजूर 23 नवंबर से 25 नवंबर
ऑनलाइन फीस का भुगतान 26 नवंबर शाम 4 बजकर 59 मिनट

अब 12 अक्तूबर तक करें आवेदन व कॉलेज कोर्स का चयन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नात्तक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन व कॉलेज कोर्स का चयन नहीं कर सके छात्रों के लिए राहत की खबर है। डीयू ने छात्रों के अनुरोध पर आवेदन व कॉलेज कोर्स चयन करने की तिथि को 12 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। आवेदक 12 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक यह तिथि 10 अक्तूबर थी। दरअसल बीते तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत केविभिन्न शहरों में बारिश हो रही है। इस कारण से छात्रों की ओर से अनुरोध किया गया था कि भारी बारिश केकारण इंटरनेट सेवा कुछ जगह प्रभावित रही। इस कारण से प्रशासन ने तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है। इस अंतिम तिथि केबाद इस तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। प्रशासन ने एक बार फिर दोहराया है कि छात्र अधिक से अधिक कॉलेज व कोर्स का चयन करें, जिससे कि उनके दाखिले की संभावनाएं बनी रहें। यदि अंतिम तिथि तक छात्र अपनी वरीयताओं को सेव नहीं करते तो उनकी वरीयताएं ऑटो लॉक हो जाएंगी और उसकेआधार पर ही उन्हें सीट का आवंटन किया जाएगा।

आवेदन के बाद सुधार की सुविधा 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक
आवेदन व कॉलेज कोर्स चयन करने की प्रक्रिया केबाद छात्रों को 11 अक्तूर शाम पांच बजे से 13 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 बजे तक सुधार करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा एक बार के लिए ओबीसी(नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्लयूएस, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, पीडब्लयूडी, व सीडब्लयू को मिलेगी। इसकेतहत वह चाहें तो अपने दस्तावेजोंको अपडेट कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत छात्र नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, व श्रेणी में सुधार नहीं कर सकेंगे। जिन आवेदकों ने आवेदन केपहले चरण में ईसीए और स्पोट्र्स का चयन नहीं किया है, उन्हें इस स्तर इन्हें शामिल करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

14 अक्तूबर को जारी की जाएगी संभावित मेरिट सूची
डीयू फाइनल मेरिट सूची से पहले एक संभावित सूची 14 अक्तूबर को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। इस सूची के माध्यम से छात्र को कॉलेज व कोर्स में अपनी दाखिले की संभावनाओं का पता चल सकेगा। इस सूची के बाद छात्रों को 14 अक्तूबर शाम पांच बजे से 16 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक अपनी वरीयता को दुबारा से व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें