नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के लिए 21 स्टेशनों में प्रत्येक के लिए प्री कास्ट पीयर कैप का निर्माण शुरू किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कास्टिंग यार्ड, ग्रेटर नोएडा में इन्हें बनाने का मंगलवार से कार्य शुरू किया गया है।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के मुताबिक इस तरह के पीयर कैप का निर्माण पहली बार देश में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक में किया जा रहा है।एनएमआरसी के एमडी संतोष यादव ने मंगलवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक प्रमित गर्ग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एनएमआरसी के मुताबिक 21 स्टेशनों के लिए प्रत्येक स्टेशन पर पांच प्री कास्ट पीयर कैप बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसका आकार 2.9 मीटर गुणा 17.5 मीटर और वजन 160 टन है।
यह कार्य फ्रेंच तकनीक से किया जा रहा है। इसका डिजाइन स्पेन की फर्म द्वारा बनाया गया है। पीयर कैप का कार्य यू गार्डर और स्टेशन प्लेटफॉर्म की बीम को बेहतरी से सपोर्ट देना है। कुल 105 पीयर कैप बनाए जाने हैं।