फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान आज, किसान-कामगारों को लखनऊ लेकर जाएगी उद्घाटन उड़ान

Mon, 15 Jun 2026 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी।
विज्ञापन
पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे। 

विज्ञापन

अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05 पर लैंड करने के बाद 8:35 बजे यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना होगी। इस बीच सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में जेवर विधायक किसान और कामगारों के साथ लखनऊ जाएंगे। जहां इन सभी की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम से मुलाकात करने के बाद सभी किसान शाम को लखनऊ से फ्लाइट लेकर नोएडा लौट आएंगे।

विज्ञापन



11,200 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी। 

वर्ष 2021 में हुआ था शिलान्यास
एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष संग आएंगे 75 कारोबारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को लैंड करने वाली पहली यात्री फ्लाइट से प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे भी नोएडा आएंगे।  उनके साथ जिले के 75 कारोबारी भी फ्लाइट में विमान सेवा शुरू होने के साक्षी बनेंगे। वहीं एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट का स्वागत करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू भी सोमवार को एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट में मौजूद लोगों को केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। दोनों केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें