फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुनापार में पहली बार शूरवीर एमएमए चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना विहार में तीन दिवसीय एमएमए प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को मिला मंच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। यमुनापार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पहली बार शूरवीर एमएमए चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सी-2, यमुना विहार में हुआ। शूरवीर फाइट क्लब द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 31 मई तक चलेगी। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) आधारित इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह क्षेत्र में अपनी तरह की पहली प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन अमित कुमार शर्मा (आईआरएस), पूर्व अतिरिक्त आयुक्त (एमसीडी) ने किया। उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का माध्यम बताया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कई मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें