फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डीएम-एसएसपी की गाड़ी से बत्ती उतारो

Thu, 27 Mar 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार दोपहर हापुड़ रोड पर लाल-नीली बत्ती हटाओ अभियान चलाया। बत्ती हटवाने के दौरान टीआई की स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


दरअसल, टीआई ने सीएमओ की कार को नीली बत्ती उतारने के लिए रोका। कार में सीएमओ नहीं थे, उनका ड्राइवर था।

तभी वहां स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी आ गए, उन्होंने कहा कि ये सीएमओ की कार है। उनकी कार की बत्ती तब उतरेगी, उससे पहले डीएम और एसएसपी की कार की बत्ती उतरेगी।

इस पर टीआई भी उन्हें कानून का पाठ पढ़ाने लगे। काफी देर गहमागहमी रही। हालांकि बाद में कई अन्य अधिकारी भी आ गए, जिन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान कई रोडवेज बसों के भी चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें