फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला, आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर ने तोड़ा दम

Thu, 08 Oct 2020 10:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आरएमएल अस्पताल में कार्यरत एक 25 वर्षीय डॉक्टर की सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई है। यह दिल्ली में इस साल डेंगू से मौत का पहला मामला है। यह डॉक्टर आरएमएल अस्पताल में काम करते थे। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने डेंगू से इनकी मौत होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


आरएमएल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अनुसार, मृतक डॉक्टर नेत्र चिकित्सा विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे। 

डेंगू से पीड़ित होने के बाद काफी दिनों से उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना काल में लोगों को  डेंगू से भी सचेत रहने की जरूरत है।  
विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 5077 मामले सामने आए थे। इस साल डेंगू के 266 मामले आए थे। जिसमें से 54 मामले पिछले सप्ताह सामने आए थे। यह देखा गया है कि अक्तूबर में डेंगू के मामले सबसे अधिक आते हैं। इस वजह से अभी डेंगू का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें