फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Budget 2025: दिल्ली में भाजपा सरकार का पहला बजट 25 मार्च को, दिखेगी संकल्प पत्र की झलक

Mon, 10 Mar 2025 09:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सत्र के पहले दिन 24 मार्च को सरकार के कामकाज को स्वीकृति दी जाएगी। इस दिन सदन में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा का दूसरा सत्र (बजट सत्र) 24 मार्च से शुरू होगा। इस सत्र के दौरान भाजपा सरकार अपना पहला बजट 25 मार्च को सदन में प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से प्रस्तुत किया जाने वाला बजट न केवल दिल्ली की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि भाजपा सरकार के संकल्प पत्र को भी प्रमुखता दी जाएगी। इसमें दिल्ली के लिए विकास के कई अहम वादे किए गए थे। मुख्यमंत्री के पास वित्त मंत्रालय भी है।

विज्ञापन

28 मार्च को सदन में निजी सदस्य बिल और प्रस्तावों पर चर्चा 
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सत्र के पहले दिन 24 मार्च को सरकार के कामकाज को स्वीकृति दी जाएगी। इस दिन सदन में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेगी और 26 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा होगी, जबकि 27 मार्च को बजट पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को सदन में निजी सदस्य बिल और प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिसे निजी सदस्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सदस्य अपने-अपने प्रस्तावों को सदन में प्रस्तुत करेंगे जिसके लिए नोटिस भेजने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।
विज्ञापन

दिल्ली के नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करेगी सरकार
अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण सत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और सत्र के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें। विशेष रूप से प्रश्नों के नोटिस तत्काल प्रभाव से प्राप्त किए जाएंगे और सदस्य अपने नोटिस नियमों के तहत दर्ज कराएं। प्रत्येक विभाग के लिए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विशेष दिन निर्धारित किए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी नोटिस समय पर प्राप्त हों और किसी भी प्रक्रिया में कोई देरी न हो। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार पहले बजट में दिल्ली के नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें