फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों में नया प्रयोग, एमवीएम से खुद निकलेंगी दवाइयां

Thu, 25 Aug 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमवीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों की सुविधा के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑटोमेटेड मेडिसिन वेंडिंग मशीन (एमवीएम) लगाई गई है। इसकी मदद से प्रिस्किप्शन के बार कोड की मदद से मशीन से दवा निकल जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को दवा के लिए अब कतार में खड़े होकर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में नौ अन्य मोहल्ला क्लीनिक में एमवीएम लगाने की योजना है।

दिल्ली के टोडापुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में पहली ऑटोमेटड मेडिसिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। मशीन की खासियत है कि डॉक्टर की लिखे प्रिस्किप्शन दिखाने पर मशीन से दवा मिल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बार कोड की पहचान कर मशीन से दवा निकलेगी

एमवीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
प्रिस्किप्शन कंप्यूटर जेनरेटेड होगा और इस पर बारकोड अंकित होगा। इसी बार कोड की पहचान कर मशीन से दवा निकलेगी। एमवीएम में एक समय में 70 से 80 प्रकार की दवाएं और सीरप होगी।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक मोहल्ला क्लीनिक में मशीन लगाई गई है। आने वाले कुछ दिनों में नौ और मोहल्ला क्लीनिक में ऐसी मशीन स्थापित करने की योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें