नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए कश्मीर घाटी तक पहली बार ऑटोमोबाइल ट्रेन पहुंचाई है। यह रेक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मानेसर स्थित गति शक्ति टर्मिनल से रवाना हुई थी और तीन अक्तूबर को अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची। इस ट्रेन में 116 से अधिक कारें थीं। ट्रेन एक अक्टूबर को रवाना होकर 850 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अनंतनाग पहुंची। रेलवे के मुताबिक पहली ऑटो ट्रेन का अनंतनाग पहुंचना कश्मीर में औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति देगा। इससे आपूर्ति शृंखला बेहतर होगी, सड़क परिवहन पर निर्भरता घटेगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा। ब्यूरो