फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कांग्रेस नेता के घर के बाहर जमकर फायरिंग, बदमाश हुए फरार

Mon, 29 Apr 2019 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फिरोज गाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में रविवार रात 10:00 बजे उस समय सनसनी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस के जिला महरौली के उपाध्यक्ष फिरोज गाजी के घर पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने फिरोज के घर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की। इसकी सूचना मिलने के बाद अंबेडकर थाना पुलिस समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात इलाके इलाके में नाकेबंदी कर दी गई और पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिरोज गाजी दक्षिणपुरी में परिवार समेत रहते हैं, वह महरौली जिले से कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। रविवार रात करीब 10:00 बजे दो युवक आए एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने चेहरा ढका हुआ था।
विज्ञापन


इन बदमाशों ने फिरोज गाजी के घर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की, इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोली किसी को नहीं लगी और न ही किसी के हताहत होने का समाचार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें