फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला, हमलावर ने कार पर बरसाईं गोलियां

Mon, 18 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर
विज्ञापन

फर्रुखनगर गंग नहर पाइप लाइन के पास रविवार की रात करीब 10:30 बजे दो बाइक पर सवार चार लोगों ने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर की कार पर कई राउंड फायरिंग की। इस पर उनके निजी सुरक्षाकर्मी ने भी जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन


दोनों ओर से हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक गोली विधायक की गाड़ी के साइड मिरर में लगी है। गोली चलते ही विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी को भगा कर रास्ते में पड़ी फर्रुखनगर चौकी में घुसा दिया।

इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस के बड़े अधिकारियों ने विधायक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, देर रात तक विधायक का फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन


विधायक नंद किशोर गुर्जर रविवार को मेरठ के मवाना में संघ की बैठक में गए थे। रात को मवाना से गनौली गांव अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ ड्राइवर और दो गनर थे। वह गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे हुए थे।

विज्ञापन

गाड़ी चौकी में घुसते देख हमलावर मौके से फरार हो गए

नंद किशोर गुर्जर की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखनगर स्थित गंग नहर पाइप लाइन रोड पर पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो उन पर फायरिंग कर दी। इस पर विधायक के सुरक्षाकर्मी ने भी जवाबी फायरिंग की।

ड्राइवर गाड़ी को भगाते हुए फर्रुखनगर चौकी ले आया। गाड़ी चौकी में घुसते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना साहिबाबाद के एसएचओ राकेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

एचएचओ ने बताया कि गाड़ी के साइड मिरर में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें