दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची।
मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।