दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द गांव में कल रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था जब हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं। उसे शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।