फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: बाइक से चलाई गोलियां, सुपर मार्केट के मालिक को धमकी; इस गैंग का नाम आया सामने

Wed, 06 Nov 2024 04:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के मीरा बाग इलाके के राज मंदिर हाइपरमार्केट के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
दिल्ली में खुलेआम फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। मीरा बाग इलाके के राज मंदिर हायपरमार्केट के बाहर फायरिंग हुई है। मिली सूचना के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने फायरिंग की है। पहले पश्चिम विहार वेस्ट स्थित राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर और उसके बाद द्वारका के छावला में वर्कशाप के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिेंग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में राज मंदिर सुपर मार्केट के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दो पहले राज मंदिर सुपर मार्केट के मालिक को धमकी मिली थी। इस संबंध में पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने धमकी दी थी
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में राज मंदिर हाइपर मार्केट के बाहर वारदात की। दोपहर 2: 35 बजे मीरा बाग स्थित राज मंदिर हाइपर मार्केट के बाहर फायरिंग होने की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट के शीशे टूटे हुए थे। आसपास कई कारतूस के खोल पड़े थे।
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने गेट के बाहर से गोलियां चलाईं। अंदर मालिक व कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे। फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मदद से सबूतों को इक्ट्ठा किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी को बदमाशों से कुछ दिन पहले पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत कारोबारी ने पश्चिम विहार वेस्ट थाने में की थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें