फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते वक्त हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोचा

Fri, 24 May 2019 11:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसका एक साथी की ओर से विरोध करने पर दूसरे ने युवक को गोली मार दी। उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। युवक की शिनाख्त शहजाद (24) पुत्र यामीन निवासी थाना खानपुर के रुप में हुई है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जहांगीराबाद व नरसेना थाना पुलिस ने अमरगढ़ चौकी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। वहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश राहुल पुत्र रामपाल निवासी गांव शाकीपुर थाना सूरजपुर व सर्वेंद्र पुत्र जयकरण निवासी गांव भोड़िया तहीपुर थाना धौलाना, जिला हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

बदमाशों ने नरसेना थाने में तैनात कांस्टेबल श्याम कुमार के बांह पर भी किसी धारदार हथियार से वार घायल कर दिया। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें