फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कपड़ा कारोबारी के घर पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी के घर पर गोलीबारी की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार देर रात करीब एक बजे स्वरूप नगर थाना पुलिस को कपड़ा कारोबारी करण राठौड़ पर घर पर गोलीबारी की सूचना मिली। जांच में पता चला कि करण राठौड़ का एक मामला रोहिणी अदालत में चल रहा है। जिसमें वह गवाह हैं। 23 फरवरी को करण की रोहिणी अदालत में इस मामले में गवाही है। पीड़ित ने साल 2021 में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें