फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की सार्वजनिक सूचना: दिवाली पर पटाखों के साथ नहीं कर सकेंगे सफर

Sun, 23 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर अगर आप पटाखों की खरीददारी करके मेट्रो से सफर कर वापस जाने की सोच रहे है तो आप ऐसा नहीं कर सकते है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पटाखों के साथ मेट्रो में सफर नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन


मेट्रो ने सार्वजनिक सूचना जारी करके अपने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। इसे लेकर अनाउंसमेंट भी कर रही है। मेट्रो ने जो निर्देश जारी किया है उसके मुताबिक पटाखें ही नहीं बल्कि बच्चों के ट्वाय गन को भी अनुमति नहीं दी है।

मेट्रो इसके लिए सुरक्षा कारणों को वजह बताया है। सीआईएसएफ को निर्देश है कि अगर कोई पटाखों व ट्वाय गन के साथ आता है तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दरअसल, दीवाली नजदीक है  तो इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री पटाखों के साथ मेट्रो में सफर करने के लिए आ रहे है।
विज्ञापन


इसलिए मेट्रो ने यह सार्वजनिक सूचना जारी की है। मेट्रो का कहना है कि त्यौहारी सीजन होने के कारण लोग खरीददारी करके मेट्रो से सफर करते है। इस दौरान मेट्रो में खूब भीड़ भी रहती है।

मगर सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिससे किसी भी तरह की कोई दुर्घटना ना घटे इसलिए यह फैसला लेना पड़ा है। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स) ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। दरअसल लोग दीपावली की खरीददारी करके मेट्रो से सफर कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें