फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजने का बदला लेने के लिए वाहनों में लगाई थी आग

Sat, 28 Sep 2019 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग लगे वाहन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंझावला इलाके में दस कारों व दोपहिया वाहनों को आग लगाने वाले बदमाश को पुलिस ने सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजने का बदला लेने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि 23 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने सावदा और कराला इलाके में सड़क पर खड़े दस वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 

पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि घटना में सावदा निवासी आकाश नाम का युवक शामिल हो सकता है, जो हाल ही में जेेल से बाहर आया है। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने सहयोगी कुलदीप के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस और चाकू मिले।

पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। उसे पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा था। उसके बाद उसने स्थानीय लोगों और पुलिस से जेल भेजे जाने का बदला लेनेे की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें