फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन के ऊपर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के व्यस्त स्टेशनों में से एक राजीव चौक के सामने आग लगने से अफरा तफरी का माहौल फैल गया।
विज्ञापन


राजीव चौक मेट्रो स्टेशन ब्लॉक बी ओर जाने वाले एग्जिट प्वाइंट के साइड के ऊपर लगे इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स में आग लग गई थी। इसकी वजह से ब्लू लाइन से नोएडा सिटी सेटर व वैशाली की ओर जाने वाले यात्रियों को स्टेशन से हटाया गया।

इस दौरान स्टेशन पर धुआं फैलने से दम घुंटने वाले हालात बन गए थे। कई यात्रियों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

1000 लोगों को इमरजेंसी गेट से निकाला बाहर

करीब एक बजे हुई इस घटना की वजह से लगभग 30 मिनट तक मेट्रो प्रभावित रही। इस दौरान करीब 1000 लोगों को इमरजेंसी गेट से बाहर ले जाया गया।

घटना की जानकारी होने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।

अभी कुछ दिन पहले ही घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसा ही वाक्या हुआ था। स्टेशन पर शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी, जिससे यात्रियों में सनसनी फैल गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें