फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मेगामार्ट की दूसरी मंजिल पर लगी आग

Sun, 20 Apr 2014 05:47 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के उद्योग विहार से सटे डूंडाहेड़ा में विशाल मेगामार्ट की दूसरी मंजिल पर रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फायर विभाग को सुबह साढ़े दस बजे सूचना मिली कि डूंडाहेड़ा के एक शापिंग कांप्लेक्स में आग लग गई। मौके पर पहुंची फार बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग को काबू करने का प्रयास किया मगर आग और फैल गई।

फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलग-अलग स्टेशन से कुल 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

फायर अधिकारी बीरवल शर्मा ने बताया कि दूसरी मंजिल पर आग होने के कारण हाईड्रोलिक का प्रयोग किया गया। पूरे परिसर में धुआं भर जाने के कारण खिड़की व अन्य स्थानों पर लगे शीशे को तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केमिकल का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया। दूसरी मंजिल पर कपड़े व अन्य सामान रखे हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें