फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे आठ लोग

Tue, 22 Jul 2014 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार दोपहर चलती स्कॉर्पियो कार में आग लग गई। चालक की सूझबूझ से सभी कार सवारों को सुरक्षित उतार लिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते कार आग की ऊंची-ऊंची लपटों से घिर गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के मुताबिक कार में चार महिलओं समेत कुल आठ लोग सवार थे। सभी हर्ष विहार इलाके रहने वाले हैं, हादसे के समय वह वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।

आग लगने के समय हरीश कार चला रहा था। कार का मालिक चंद्रलोक बताया जा रहा है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें