फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक कमरे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों दिल्ली आग लगने की घटनओं से त्रस्त है। एक जगह लगी आग पर ठीक तरह से काबू नहीं पाया जाता है कि दूसरी जगह आग लग जाती है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अचानक प्रधानमंत्री कार्यालय के साउथ ब्लॉक के गेट नंबर पांच के पास एक कमरे आग लग गई।

इसमें पीएमओ के कुछ महत्वपूर्ण कम्प्यूटर व कुछ अन्य सामानें भी जल गईं। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियों को बाहर ही रोका

प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग की जानकारी‌ मिलने के बाद जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो उन्हें सुरक्षा का हवाला देकर प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर ही रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एसपीजी कर्मियों ने सुरक्षा का हवाला देकर दमकल विभाग के कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया।

हालांकि बाद में एसपीजी कर्मियों और पीएमओ कर्मचारियों ने ही आग पर काबू पा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें