नई दिल्ली जिला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब संसद भवन की एनेक्सी में आग लगने की सूचना मिली।
हालांकि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची थीं। पुलिस अधिकारी आग का कारण शॉर्ट सकट बता रहे हैं।
नई दिल्ली पुलिस जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी। आग संसद भवन की एनेक्सी के कमरा नंबर-6 में लगी थी। संसद भवन के अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने ही आग पर तुरंत काबू पा लिया था। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।