फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडका की फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाते-बुझाते दमकल के 2 कर्मी झुलसे..

Sat, 27 Jan 2018 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंडका इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक के बाद एक तीन फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में दर्जनभर गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन बाद में दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

विज्ञापन

fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आठ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राहत कार्य के दौरान दो दमकल कर्मी झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
आग से किसी फैक्ट्री कर्मचारी के हताहत होने की खबर नही है। मुंडका थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 9.25 बजे सूचना मिली कि मुंडका इलाके में मेट्रो पिलर नंबर-484, स्वर्ण पार्क के पास फैक्ट्री में भीषण आग लगी है।

fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
आग पहले जूते का सोल बनाने की फैक्ट्री में लगी थी। उसी दौरान फोम और रेक्सीन से चप्पल बनाने की फैक्ट्री को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
दमकल की 35 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। आग बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी मनीष और रणबीर झुलस गए। शाम के समय आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

fire in mundka - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राजधानी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैें। शनिवार को बवाना इलाके में पटाखों के गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें