करोलबाग इलाके में रविवार सुबह जूतों के गोदाम में आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर रवाना किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह 8.44 बजे सूचना मिली कि 2372,गुरुद्वारा रोड, करोलबाग में जूतों के एक गोदाम में आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गोदाम करनजीत सिंह नामक शख्स का है। सुबह के समय उसके एक कर्मचारी ने दूसरी मंजिल पर एमसीबी ऑन किया तो चिंगारी से गोदाम में आग लगी। कड़ी मशक्कत के बाद 10.10 बजे आग पर काबू पाया गया।