फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोम बनाने वाली कंपनी में कैसे लगी आग?

Thu, 13 Feb 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर चिटहैडा गांव के पास स्थित फोम बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। आग पर काबू करने के लिए दादरी, ग्रेटर नोएडा और नोएडा से दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं।
विज्ञापन


आरती फोम कंपनी के गोदाम में बुधवार सायं 7 बजे अचानक आग की लपटें निकलने लगी। लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

तुरंत ही इसकी सूचना दादरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दादरी में खडी दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा।

आग पर काबू करने में एक गाड़ी नाकाम रहने पर ग्रेटर नोएडा और नोएडा से दमकल की गाड़ियां मंगाई गई।

आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटना स्थल को चारों ओर से घेर लिया है। देर शाम तक आग बुझाने की कोशिश जारी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें