फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में आग, 10 दुकानें और दो दर्जन रेहड़ियां खाक

Tue, 19 Aug 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के एनआइटी के तिकोना पार्क स्थित फल मंडी में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में फलों की 10 दुकानें व दो दर्जन रेहड़ियां जल कर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
घटना सोमवार तड़के करीब 5 बजे की है। फल विक्रेता यूसुफ व अख्तर ने बताया कि फल मंडी में अलीखान, संजय, निसार, संपत, फिरोज, शौकत, बलबीर, विक्की और आशा आदि की दुकाने हैं। यहां पर दुकानों के अलावा फलों का थोक  का काम भी होता है। इन दुकानदारों की दो दर्जन के करीब रेहड़ियां है जो रात में यहीं खड़ी होती थीं।

दुकानदारों के मुताबिक रात में कई दुकानदार दुकान के बाहर ही सोते हैं। तड़के करीब 5 बजे अचानक आग की लपटें दिखीं जिससे सभी दुकानदार उठ गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन प्लास्टिक की टोकरियां व पॉलिथीन के कारण आग ने जल्द ही भयंकर रूप ले लिया। दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुकानदारों का दावा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भारी मात्रा में फल मंगाए गए थे। आग से सभी दुकानदारों का लाखों रुपयों का माल जल कर बर्बाद हो गया। बताया गया है कि दुकानों में आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें