फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से पटाखों में विस्फोट, छह लोग झुलसे

Mon, 22 May 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा

सार

मकान में आग से पटाखों में विस्फोट, छह लोग झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के पुराना कठहेरा रोड स्थित एक मकान में सोमवार दोपहर को आग से पटाखों में विस्फोट हो गया। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं, विस्फोट से एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


दादरी नगर के पुराना कठहेरा रोड पर पप्पू परिवार के साथ रहता है। वह शादी समारोह में आतिशबाजी का काम करता है। पप्पू का गोदाम गांव चिटहेरा के नजदीक है। सोमवार दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर थे।

अचानक सिलेंडर फटने से मकान में आग लग गई। आग मकान में फैलने से दूसरी मंजिल पर रखे पटाखों तक पहुंच गई। इससे पटाखों में विस्फोट होने लगा।करीब आधे घंटे तक विस्फोट होने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


जिस मकान में विस्फोट हो रहा था, उसके अंदर से पप्पू, बेटा शाहरुख व विहान, बेटी आयशा, सिवी और करिश्मा नहीं निकल पाए। काफी देर बाद आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालकर परिवार के लोगों को बमुश्किल निकाला।

पुलिस और दमकल की गाड़ी आने पर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झुलसे एक महिला समेत छह लोगों को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनको नोएडा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ तहसीलदार पीएल मौर्य व राजस्व अधिकारी भी पहुंच गए।

प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि घर में छोटा सिलेंडर फटने पर मिट्टी के तेल में आग लगी, जिससे सभी सदस्य झुलस गए। पप्पू पटाखों का नहीं, मिट्टी के तेल का काम करता था। पटाखों का काम छोड़ दिया था।

तहसीलदार पीएल मौर्य का कहना है कि आसपास के लोग पटाखों में आग लगने से हादसा बता रहे हैं। टीम जांच कर रही है। पटाखों का लाइसेंस उसके पास नहीं था। अन्य परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें