फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः थर्मोकोल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Fri, 12 Apr 2019 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर की थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई जब वहां भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह सुबह 7:00 बजे दी गई थी। इसके बाद से मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद की पुलिसफोर्स के अलावा नोएडा, बुलंदशहर, अनूपशहर आदि की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में थर्माकोल प्लास्टिक की शीट बनाई जाती थी। यही वजह है कि आग ने इतना भयावह रूप ले लिया। सूचना पर एसडीएम और चीफ फायर ऑफिसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें