फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : चार मंजिला इमारत के ऊपरी तल पर लगी भीषण आग, दो बैंक खाक होने से बाल-बाल बचे

Sun, 02 Jun 2019 03:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिल्डिंग में लगी आग की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-51 होशियारपुर स्थित चार मंजिला इमारत की ऊपरी तल पर देर रात भीषण आग लग गई। इस इमारत के प्रथम तल पर पंजाब नेशनल बैंक और ओबीसी बैंक हैं। गनीमत रही कि आग अन्य तल पर नहीं फैली।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

होशियारपुर के शर्मा मार्केट में चार मंजिला कॉमर्शियल इमारत है। इसमें ज्यादातर विभिन्न कंपनियों के दफ्तर हैं। रात करीब 8 बजे चौथी मंजिल पर बने दफ्तरों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरे चौथे फ्लोर पर फैल चुकी थी। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। इमारत की अधिक ऊंचाई होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। वहां तक पानी नहीं पहुंच पाया। ऊपर जाने का रास्ता धुएं से ब्लॉक हो गया था।

सेक्टर-49 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। गनीमत रही हादसे के वक्त किसी भी फ्लोर पर कोई व्यक्ति नहीं था। इमारत में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगे थे। जिन दफ्तरों में आग लगी, उनमें लोगों को फाइनेंस और लोन दिलाने काम होता है। दमकल विभाग ने आग बढ़ने से रोक दी और बैंक बच गए लेकिन फिर भी लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें