फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दमकलकर्मी जख्मी, धुएं से भरा आसमान

Fri, 20 Apr 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पाइप फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन
गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में आग लगने से आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज सुबह करीब 9 बजे कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कुछ दूर पर स्थित पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से निकले धुएं के गुब्बार ने पूरा आसमान काला कर दिया।

आग लगते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य संभाला। आग बुझाते वक्त एक दमकलकर्मी के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने की खबरें भी हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें