सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस विभाग के लोग जब फ्लैट में पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इस कारण ताला पहले ताला तोड़ा फिर बालकनी में जाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर कुछ ही मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया।
ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी में एक फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन वेल्डिंग के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मियों ने निवासियों की मदद से फ्लैट का ताला तोड़कर आग को बुझाया है। समय पर आग बुझने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
निवासी अभय जैन का कहना है कि सोसाइटी में ए-1 फ्लैट नंबर-902 में पवन गोयल किराये पर रहते हैं। वह बालकनी में रेलिंग पर कपड़े फैलाकर गए थे। बालकनी परिसर में ही उनकी वाशिंग मशीन रखी थी। उनके फ्लैट से ऊपर 10वीं मंजिल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के कारण निकली चिंगारी से शाम चार बजे के आसपास आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। निवासियों ने आग लगते देख इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस विभाग को दी।
सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस विभाग के लोग जब फ्लैट में पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इस कारण ताला पहले ताला तोड़ा फिर बालकनी में जाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर कुछ ही मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकल की टीम के आने से पहले ही आग बुझने से अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। समय आग बुझने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारण बालकनी में रखा जरूरी सामान जलकर राख हुआ है।