फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खाना बनाने के दौरान झुग्गी में लगी आग, बेड पर खेल रहे दो मासूम झुलसे, एक की मौत... मचा कोहराम

Sun, 14 Dec 2025 03:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला के विवेक विहार स्थित झिलमिल क्षेत्र में हादसा हुआ। खाना बनाने के दौरान मां शौच के लिए गई थी, इसी दौरान बेड में आग लग गई। बेड पर खेल मासूम आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान एक झुग्गी में आग लग गई। हादसे में बेड पर खेल रहे दो मासूम आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मां ने शोर मचाया तो पड़ोसी मदद को भागे। किसी तरह आग बुझाने के बाद मासूम को झुग्गी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बाद में मासूम परी (4) और इसके छोटे भाई अंश (1) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में अंश की मौत हो गई, वहीं परी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के समय मां खाना बनाते समय शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद वापस आई तो उसने देखा कि झुग्गी में आग लगी थी।

पुलिस को देर रात जीटीबी अस्पताल से हादसे की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि चूल्हे के पास ही झुग्गी में बेड रखा हुआ था। खाना बनाने के दौरान चादर में आग लगी और हादसा हो गया।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 10.15 बजे ई-80/118, राजीव कैंप, झिलमिल, विवेक विहार में हुआ। यहां अतुल पंडिल का परिवार रहता है। इनके परिवार में पत्नी निशा के अलावा बेटी परी और बेटा अंश था। अतुल एक टेंट हाउस का मिनी टेंपो चलाते हैं।

शनिवार को अतुल काम से बाहर थे। इनकी पत्नी घर में आलू उबाल रही थीं। इस बीच वह दोनों बच्चों को बेड पर बिठाकर शौचालय चली गईं। करीब 15 मिनट बाद वह वापस आईं तो देखा कि उनकी झुग्गी में आग लगी थी। निशा बदहवास हो गई। उसने रोते-रोते शोर मचा दिया। पड़ोसी मदद को भागे। किसी तरह बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बाद में झुलसी हुई हालत में बच्चों को बाहर निकालकर निजी वापस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस को रात करीब 11.30 बजे जीटीबी अस्पताल से खबर मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। निशा बयान देने की हालत में नहीं थी। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। वह रोते-रोते बेहोश हुए जा रही थी। किसी तरह उससे पूछताछ हुई तो हादसे का पता चला।

पुलिस ने आग लगने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शुरुआती जांच में गैस के चूल्हे से आग लगने को कारण माना जा रहा है। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंश का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस बाकी पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें