पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3.53 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-3, काली घटा रोड, श्मशान घाट के पास एक गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पता चला कि गोदाम मुस्तफाबाद निवासी दानिश नामक कारोबारी है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित एक गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
देर शाम तक घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3.53 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-3, काली घटा रोड, श्मशान घाट के पास एक गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पता चला कि गोदाम मुस्तफाबाद निवासी दानिश नामक कारोबारी है। दानिश का कार के सीट कवर और मैट का काम है। दानिश ने बताया कि उसके गोदाम में कई लाख रुपये का माल रखा हुआ था। सारा माल जल गया। करीब एक साल पहले दानिश ने 500 गज का गोदाम किराए पर लिया था। यहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली मंजिल बनी हुई है। पुलिस आग लगने की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।