फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU के हॉस्टल में आग: छात्रसंघ अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय को घेरा, कहा- छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया

Sat, 28 Dec 2024 09:29 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेएनयूएसयू चीफ धनंजय ने कहा कि जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। गोदावरी हॉस्टल में लगी आग इसका सबूत है।
विज्ञापन
JNU Fire - फोटो : X/@sathidhananjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू के गोदावरी हॉस्टल में आग लगने की खबर है। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेएनयूएसयू चीफ धनंजय ने इस घटना के लिए छात्रावासों में खराब सुरक्षा उपायों को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन

 
धनंजय ने कहा, 'जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। गोदावरी हॉस्टल में लगी आग इसका सबूत है। जेएनयूएसयू ने प्रशासन के समक्ष छात्रावासों की सेफ्टी और रिनोवेशन के बारे में बार-बार चिंता जताई है, लेकिन जवाब हमेशा यही मिलता रहा है कि सरकार पैसा नहीं हीं दे रही है। आरएसएस समर्थित प्रशासन और सरकार ने जेएनयू को बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें