फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंडोली इलाके में लगी आग, एक की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती

Tue, 01 Oct 2019 12:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मंडोली इलाके में एक फैक्ट्री के वेल्डिंग टैंक में विस्फोट के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। आग सोमवार शाम को लगी जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दूसरे कर्मचारी को जिसका शरीर का 50 फीसदी हिस्सा जल गया था उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 


कंपनी की वर्कशॉप में लगी आग, तीन गाड़ियां जलीं

अलीपुर के बुढ़पुर गांव स्थित टाटा कंपनी की वर्कशॉप में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। आग लगते ही वहां काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारी बाहर निकल गए। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन तीन गाड़ियां चपेट में आ गईं और लाखों का सामान जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुढ़पुर गांव में जीटी रोड पर टाटा कंपनी का शोरूम है, जिसमें करीब ढाई सौ कर्मचारी काम करते हैं। शोरूम के पिछले भाग में वर्कशॉप है। दोपहर करीब तीन बजे वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और वहां खड़ी गाड़ियां हटाने में जुट गए। कामयाब नहीं होने पर दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें